बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
ACME सोलर ने पौधारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
भानीपुरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर [ACME Solar Holdings Limited] के भानीपुरा प्रोजेक्ट में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित वातावरण के निर्माण में योगदान देना रहा।
इस अवसर पर प्रोजेक्ट के जनरल मैनेजर सुशील सिंह, स्टोर मैनेजर हरीश चंद्र, ओम प्रकाश, जेठाराम, सुमित सहित अन्य कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुशील सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपने द्वारा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और संवर्धन भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। पौधारोपण अभियान के माध्यम से कंपनी ने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सकारात्मक संदेश दिया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम की कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने सराहना की तथा इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Subscribe to my channel


