LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
नशीले पदार्थों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: पुंछ पुलिस ने 25 लाख रुपये की संपत्ति की कुर्क

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 08 जून। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस पुंछ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित ड्रग तस्कर की लगभग 25 लाख रुपये मूल्य की आवासीय संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत कुर्क (अटैच) कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, कुर्क की गई संपत्ति मुमताज हुसैन शाह पुत्र शाह मीर हुसैन शाह, निवासी पाथानातीर, मेंढर (वर्तमान निवासी कमसर, पुंछ) से संबंधित है। यह संपत्ति उनकी पत्नी अफसाना कौसर के नाम पर दर्ज है।
जिला पुलिस द्वारा की गई विस्तृत जांच और वित्तीय पड़ताल के दौरान यह सामने आया कि उक्त संपत्ति कथित रूप से नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध धन से खरीदी गई है। इसके आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-ई और 68-एफ के तहत कार्रवाई करते हुए संपत्ति को कुर्क कर लिया।

Subscribe to my channel


