देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

“ऊर्जा की बचत – राष्ट्र की ताकत” : विश्व पर्यावरण दिवस पर 2 से 4 बजे ए.सी. बंद रखकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

“ऊर्जा की बचत – राष्ट्र की ताकत” : विश्व पर्यावरण दिवस पर 2 से 4 बजे ए.सी. बंद रखकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर अणुव्रत समिति जयपुर द्वारा संचालित ए.सी. बंद ऊर्जा संरक्षण अभियान को विभिन्न संस्थानों एवं कार्यालयों का उत्साहपूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ। डॉ. जयश्री सिद्धा के निर्देशन एवं श्री नरेन्द्र चिंडालिया के संयोजन में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत लोगों ने दोपहर 2 से 4 बजे तक ए.सी. बंद रखकर ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लिया।
अभियान के अंतर्गत बियानी कॉलेज में ऊर्जा संरक्षण बैनर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक श्री राजीव बियानी एवं स्टाफ सदस्यों ने 2 से 4 बजे तक ए.सी. बंद रखने की शपथ ली। अभियान के संयोजक श्री नरेन्द्र चिंडालिया ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा छोटे-छोटे प्रयास बड़े परिवर्तन का आधार बन सकते हैं।
इसी क्रम में शासन सचिवालय स्थित समन्वय अधिकारी श्री नरेन्द्र जी गुप्ता के कार्यालय में भी दोपहर 2 से 4 बजे तक ए.सी. बंद रखकर ऊर्जा बचत का संदेश दिया गया। वहीं जयपुर पब्लिक स्कूल में भी निर्धारित समयावधि के दौरान ए.सी. बंद रखे गए तथा विद्यार्थियों और स्टाफ को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए अणुव्रत समिति जयपुर की मंत्री डॉ. जयश्री सिद्धा ने स्वयं भी वाहन का ए.सी. बंद रखकर तथा शीशे खोलकर यात्रा की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश तभी प्रभावी बनता है जब हम स्वयं अपने जीवन में उसका पालन करें।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने ऊर्जा बचत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
नरेन्द्र चिंडालिया
मीडिया प्रभारी
अणुव्रत समिति जयपुर 🌿🌍💚

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button