बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

बढ़ती महंगाई के बीच बीकानेर वाटर कैम्पर एसोसिएशन का बड़ा फैसला 1 जुलाई से लागू होंगी नई दरें

पानी कैम्पर वालों ने बताई अपनी पीड़ा, बिजली-डीजल हुआ महंगा, फिर भी वर्षों से दरों नहीं किया बदलाव

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

30 मई 2026

बीकानेर। बीकानेर वाटर कैम्पर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक कार्यवाहक अध्यक्ष श्याम राठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पानी कैम्पर व्यवसाय से जुड़े वर्तमान हालात, बढ़ती लागत और भविष्य की चुनौतियों पर गंभीरता से चर्चा की गइ तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 1 जुलाई 2026 से पानी सप्लाई की नई दरें लागू की जाएंगी।

अध्यक्ष श्याम राठी ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि बाजार क्षेत्र में मासिक पानी सप्लाई की न्यूनतम दर 600 रुपये प्रति कैम्पर प्रतिमाह होगी, जबकि विवाह समारोह, घरेलू उपयोग एवं अन्य आयोजनों के लिए पानी कैम्पर की न्यूनतम दर 30 रुपये प्रति कैम्पर निर्धारित की गई है।

एसोसिएशन के सदस्यों ने पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से पानी सप्लाई की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई थी, जबकि इस दौरान डीजल, बिजली, वाहन रखरखाव, स्टाफ वेतन तथा अन्य संचालन खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा टैंकरों के माध्यम से भी पानी मंगवाना पड़ता है, जिससे लागत और अधिक बढ़ जाती है। लगातार बढ़ती महंगाई के बावजूद वर्षों से पुराने रेट पर काम करना व्यवसाय के लिए चुनौतीपूर्ण होता जा रहा था। ऐसे में ग्राहकों को निर्बाध एवं बेहतर सेवा उपलब्ध कराने तथा व्यवसाय को सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए यह निर्णय आवश्यक हो गया था।

एसोसिएशन के कमल गहलोत ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन की अगली बैठक 6 जून को आयोजित की जाएगी, जिसमें नए निर्णयों की समीक्षा के साथ अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की एकता बनाए रखने और तय दरों का पालन करने का संकल्प लिया तथा व्यापारी वर्ग एवं आमजन से भी सहयोग की अपील की।

मीटिंग में उमाशंकर सोलंकी, नितेश लखोटिया, कमलेश धतरवाल, कुलदीप तंवर, करणपाल सिंह, जगदीश चौधरी, अंकित ढढ्ढा जैन, नवदीप गहलोत, करण चौधरी, अंकित जैन, हरिराम कुमावत, प्रेम चौधरी, रिंकू कस्वा, मोहनलाल उपाध्यय, शंकर भादानी, मनोज खुडिय़ा, श्रवण प्रजापत, प्रेम चौधरी, रमेश शर्मा, रवींद्रसिंह राठौर, मुरली वोरावड, राजाराम विश्नोई, दीनदयाल शर्मा, सुनील गोयल, श्रवण राम, भूपेंद्र कुमार गेरा आदि उपस्थित रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button