अपराधउत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

काशीपुर में आबकारी विभाग को मिली बड़ी कामयाबी, 350 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

The Excise Department achieved a major success in Kashipur, arresting a man with 350 liters of illicit raw liquor.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

काशीपुर…आज  काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम में अपराध निरोध *क्षेत्र-03 काशीपुर* के संदिग्ध ग्राम

*मुकुन्दपुर* में कोसी नदी के किनारे पर स्थित बस्ती में छापेमारी की गई जिस दौरान *राजेंद्र सिंह s/o स्व॰ जगतार सिंह* नामक एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब की पैकेजिंग एवं बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से लगभग *350ली॰* अवैध कच्ची शराब बरामद की गई जिस प्रकरण में 01 अभियोग आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत पंजीकृत किया गया है जिसकी जांच प्रारम्भ कर दी गई है ।
इस कार्यवाही में क्षेत्र -03 काशीपुर के आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी के नेतृत्व में समस्त काशीपुर का आबकारी स्टाफ मौजूद रहा l यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button