बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
लोकतंत्र सेनानी स्व. श्री ओमप्रकाश आचार्य की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा 30 मई को
केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल होंगे मुख्य वक्ता, मंत्री श्री सुमित गोदारा और डॉ. सतीश पूनिया सहित कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 28 मई। वरिष्ठ विधिवेत्ता और लोकतंत्र सेनानी स्व. श्री ओमप्रकाश आचार्य की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को सायं 6 बजे ओमप्रकाश आचार्य स्मृति संस्थान द्वारा नत्थूसर गेट के बाहर स्थित ओझा सत्संग भवन, भाग संख्या 2 में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।
ओम आचार्य स्मृति संस्थान के श्री बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. सतीश पूनिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य वक्ता होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा शामिल होंगे।
सभा में बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानन्द व्यास, श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचन्द सारस्वत, कोलायत विधायक श्री अंशुमानसिंह भाटी, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री राम गोपाल सुथार, पूर्व विधायक श्री बिहारीलाल विश्नोई, श्री रमेश ईसराणी, श्री लोकेश चतुर्वेदी, श्री श्यामसुन्दर पंचारिया, श्रीमती सुमन छाजेड़ एवं श्री श्रीभगवान अग्रवाल मौजूद रहेंगे।
श्रद्धांजलि समारोह का यह कार्यक्रम सालासर धाम के श्री लक्ष्मीनारायण जी पुजारी एवं पंडित जुगलकिशोर जी ओझा ‘पुजारी बाबा’ के सान्निध्य में होगा।

Subscribe to my channel


