LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

बिजुआ पावर हाउस में विद्युत उपभोक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, रात्रिकालीन कटौती व रूट परिवर्तन की उठाई मांग

 

रिपोर्ट : डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर : 7376326175

लखीमपुर खीरी। बिजुआ पावर हाउस में गुरुवार को क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं ने बिजली समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भीरा-बिजुआ के जूनियर इंजीनियर (JE) रविशंकर को ज्ञापन सौंपा। उपभोक्ताओं ने क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और विद्युत रूट परिवर्तन से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

ज्ञापन में उपभोक्ताओं ने मांग की कि बिजली आपूर्ति के मुख्य रूट में आवश्यक परिवर्तन किया जाए, जिससे क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बेहतर हो सके और लोगों को राहत मिल सके। इसके साथ ही रात के समय बार-बार होने वाली बिजली कटौती को गंभीर समस्या बताते हुए इसे तत्काल बंद कराने की मांग की गई।

मौके पर मौजूद JE रविशंकर ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि रात्रिकालीन कटौती और रूट संबंधी समस्याओं का जल्द समाधान कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस दौरान कमलजीत राष्ट्रीय बजरंग दल मंडल महामंत्री बिजुआ, शालू मिश्रा, अमित शुक्ला, आनंद मंगल सिंह, ऋषि केशवर्मा, ऋषि केश गौतम पंच, नरेश गौतम पंच, यादराम पंच, अतुल अवस्थी, बिजुआ देवी गौतम, जाहिद अली, इरफान, अंकित सिंह, ओम सिंह, देवेश शुक्ला सहित भारी संख्या में स्थानीय विद्युत उपभोक्ता उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button