देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के प्रतिभावानों व समाजसेवियों का होगा सम्मान, 11 अप्रैल तक जमा करें दस्तावेज

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, नव चयनित एवं सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों तथा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह सम्मान 15 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत वर्ष 2025-26 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी उनकी अंक तालिका के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजकों ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने संबंधित दस्तावेज, नाम, पता और मोबाइल नंबर सहित 11 अप्रैल 2026 की शाम तक अनिवार्य रूप से जमा करा दें।

इस आयोजन में समाज के विभिन्न गणमान्य लोगों की सक्रिय भूमिका है, जिनमें नेशनल अवार्डी श्री सालगराम जी, समाजसेवी श्री बगदाराम बोस, श्री गौतम वी. जीनगर, श्री श्याम डांगी, श्री राहुल जोड़ और श्री नारायण जीनगर प्रमुख रूप से शामिल हैं।

कार्यक्रम के संयोजक बाबूलाल नामा ने सभी पात्र लोगों से समय पर आवेदन करने का अनुरोध किया है, ताकि उन्हें इस सम्मान समारोह का लाभ मिल सके। कार्यक्रम के अध्यक्ष गौतम वी. जीनगर ने बताया कि पंपलेट में सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध है और सभी से समयसीमा का पालन करने की अपील की गई है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button