उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ आयोजित हुआ कार्यक्रम

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 14 अप्रैल 2026 (सूचना विभाग)। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य एवं श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान तथा मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण है। उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान आज भी देश को एकता, समानता और न्याय के मार्ग पर अग्रसर कर रहा है।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा समानता के सिद्धांतों का पालन करने की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel


