LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी में जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार, 79 हजार नकद व कई वाहन बरामद

 

रिपोर्टर: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड (उत्तर प्रदेश)

 मोबाइल: 7376326175

खीरी, 14 अप्रैल 2026: जनपद खीरी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली सदर और थाना खीरी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 11 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में की गई। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 52 ताश के पत्ते और कुल 79,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके साथ ही मौके से 2 एसयूवी कार, 2 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी भी जब्त की गई है।

इस संबंध में थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 285/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष निराला तिवारी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिनकी तत्परता से यह कार्रवाई सफल हो सकी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button