ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा
संदीपनी विद्यालय मझगवां में धूमधाम से मनाई गई भीमराव अंबेडकर जयंती, उत्कृष्ट कार्य हेतु विजयेंद्र जडिया सम्मानित

संदीपनी विद्यालय मझगवां में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का भव्य आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, मझगवां द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, परामर्शदाताओं एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में विकास खंड समन्वयक विजयेंद्र जडिया, नवांकुर संस्था शिवा ग्रामीण विकास संस्थान से बृजेंद्र सिंह, वसंत लाल स्मृति सेवा संस्थान से गंगा कुशवाहा, परामर्शदाता संजू मिश्रा, प्रभा दाहिया, अनुराग त्रिपाठी, रंगलाल मवासी, प्रस्फुटन समिति से राम चरित मिश्रा, वंदना शिवहरे एवं मुख्यमंत्री नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।
इस अवसर पर विकास खंड समन्वयक विजयेंद्र जडिया को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों एवं नेतृत्व क्षमता के लिए शिवा ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर उन्होंने इसे टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।विजयेंद्र जडिया (विकास खंड समन्वयक) ने कहा कि “यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं इसे अपनी पूरी टीम और समाज के सहयोग को समर्पित करता हूँ। हम सभी मिलकर बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। बृजेंद्र सिंह (शिवा ग्रामीण विकास संस्थान) ने कहा कि
“डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जीवन हमें सिखाता है कि शिक्षा और संघर्ष के माध्यम से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। आज का यह आयोजन उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का एक सार्थक प्रयास है।”
गंगा कुशवाहा (वसंत लाल स्मृति सेवा संस्थान) ने कहा कि
बाबा साहब ने समाज को समानता और अधिकारों की जो दिशा दी है, वह आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। हमें उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए। अन्य वक्ताओं ने बताया कि युवा पीढ़ी के लिए बाबा साहब का संदेश अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि हम शिक्षा, अनुशासन और समर्पण को अपनाएं, तो निश्चित रूप से एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला गया तथा उपस्थित विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने समानता, शिक्षा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन संजू मिश्रा एवम आभार प्रभा दाहिया द्वारा किया गया ।
यह आयोजन न केवल एक जयंती समारोह रहा, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देने वाला एक सशक्त मंच भी बना।

Subscribe to my channel


