ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में बीड़ा का बुलडोजर गरजा, फुटपाथों से दुकानें हटाने की मची होड़

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

भिवाड़ी।

भिवाड़ी में मंगलवार को बीड़ा प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर अभियान चलाकर कब्जाधारियों को सख्त संदेश दिया। कार्रवाई शुरू होते ही सड़क और फुटपाथों पर अस्थायी दुकानें लगाने वालों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार आनन-फानन में सामान समेटकर अपनी दुकानें हटाते नजर आए, जबकि कुछ स्थानों पर जेसीबी से अतिक्रमण के ढांचों को ध्वस्त किया गया।

बीड़ा की अतिक्रमण अधिकारी एवं तहसीलदार रजनी यादव ने बताया कि फिलहाल सांकेतिक अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि लोग स्वयं अपने अस्थायी अतिक्रमण हटा लें, ताकि सड़कों और फुटपाथों पर आमजन का आवागमन सुगम हो सके।

उन्होंने चेतावनी दी कि अपील के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ प्रशासन स्वयं कार्रवाई करेगा और इसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी। आगामी दिनों में अतिक्रमण के साथ अवैध प्लाटिंग तथा कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही आवासीय कॉलोनियों के खिलाफ भी कार्रवाई प्रस्तावित है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button