LIVE TVपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशस्वास्थ्य
निजी पैथोलॉजी लैब की लापरवाही उजागर, गलत रिपोर्ट से मचा हड़कंप

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
*निजी पैथोलॉजी लैब की लापरवाही उजागर, गलत रिपोर्ट से मचा हड़कंप*
पन्ना। जिले में संचालित निजी पैथोलॉजी लैब्स की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे मे है। हाल ही में सामने आए एक मामले ने स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता पर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है।
जानकारी के अनुसार, एक मरीज ने निजी लैब में CBC जांच कराई, जिसमें WBC की रिपोर्ट 67,000 बताई गई। इस स्तर को रिपोर्ट में ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का संकेत माना गया, जिसे देखकर मरीज और परिजन घबरा गए और तुरंत सतना के लिए रवाना हो गए।
बताया जा रहा है कि सतना में दोबारा जांच कराने पर पन्ना की रिपोर्ट गलत पाई गई। इस घटना के बाद यह आशंका गहराने लगी है कि जिले में कई मरीज निजी लैब्स की गलत रिपोर्ट के आधार पर इलाज करवा रहे हैं। गलत रिपोर्ट के आधार पर दवाओं का सेवन मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्रकार एकता मंच, पन्ना ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। मंच ने मांग की है कि जिले में संचालित सभी निजी पैथोलॉजी केंद्रों के रजिस्ट्रेशन, उपकरणों की जांच कर निष्पक्ष जांच कराई जाए।
मंच के जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही से आम जनता मानसिक तनाव का शिकार हो रही है और मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने यह भी मांग की कि विशेषज्ञ टीम द्वारा लैब्स की जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, ताकि जिलेवासियों को वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि सात दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं की गई, तो पत्रकार एकता मंच जिला चिकित्सालय के सामने अनशन करने के लिए बाध्य होगा।
वहीं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश तिवारी ने सात दिनों के भीतर जांच करवाने का आश्वासन दिया है।
इस पूरे घटनाक्रम ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और निजी पैथोलॉजी लैब्स की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना अहम होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है।

Subscribe to my channel


