उत्तराखंडखेलदेशब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

मोहम्मद समीद ने ओपन एंड ओरम स्कूल हल्द्वानी ने 8 वा रुद्र ओपन रैपिड चेस चैंपियनशिप जीती

Mohammad Sameed Open & Oram School Haldwani won the 8th Rudra Open Rapid Chess Championship

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर…रुद्रपुर के प्रतिष्ठित जेसीज पब्लिक स्कूल में आयोजित 8वां रुद्रा ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026 बेहद भव्यता और खेल भावना के साथ संपन्न हो गया।

राघव चेस एकेडमी द्वारा आयोजित इस एक दिवसीय टूर्नामेंट का नेतृत्व मुख्य रूप से संगठन समिति के श्री सुमित बांगर तथा दिलीप साहू द्वारा किया गया। उनके कुशल दिशा-निर्देशन और बेहतरीन प्रबंधन के कारण ही इस बड़े स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन पूरी तरह अनुशासित और सफल रहा।

🌟 भव्य उद्घाटन और प्रतियोगिता का स्वरूप

प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह मुख्य अतिथि श्रीमती गार्गी सरदाना जी (एमडी, अंबिका वुड प्रोडक्ट एवं चेयरपर्सन, इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन रामपुर लेडीज विंग) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस टूर्नामेंट में दूर-दराज के क्षेत्रों से आए चेस प्लेयर्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को ओपन कैटेगरी के साथ-साथ अंडर-09,12 और अंडर-15 में खेला गया जिसमें अंडर 9 में बालक वर्ग में युवांश पांडे, बालिका वर्ग में शाहनवी बिष्ट, अंडर 12 बालिका वर्ग में न्यासा सिंह, बालक वर्ग में सार्थक बंसल, अंडर 15 बालिका वर्ग में तान्या पांडेय बालक वर्ग में ध्रुव आंदोला एंड ओपन वर्ग में मो सम्मेद ने प्रथम स्थान, दर्शील सुथरी दूसरा, ध्रुवंश भट्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस भव्य समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री भारत भूषण चुग जी द्वारा विजेता और उप-विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार राशि, चमचमाती ट्रॉफियां और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस भव्य समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री भारत भूषण चुग जी द्वारा विजेता और उप-विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार राशि, चमचमाती ट्रॉफियां और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button