देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

पंचमुखी हनुमान मंदिर में गौ सम्मान आवाहन के तहत हस्ताक्षर अभियान आयोजित

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

*भिवाड़ी*

आज श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों में गौ संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर गौ संरक्षण के समर्थन में अपने हस्ताक्षर किए। उपस्थित वक्ताओं ने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज से इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर योगी आर्मी के अध्यक्ष आशुतोष त्यागी, उपाध्यक्ष डॉ. गयाशी राम जी, कोषाध्यक्ष श्री मूल सिंह शेखावत जी, गौ भक्त प्रीतम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गौ सेवा और संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button