उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में विकास भवन में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 14 अप्रैल 2026। विकास भवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने कहा कि हमें डॉ. अम्बेडकर के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा एवं उसके मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अजय सिंह, डीपीआरओ घनश्याम सागर सहित विकास भवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


