LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

खीरी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

थाना चंदन चौकी की महिला शक्ति टीम ने चलाया अभियान, सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

 

रिपोर्टर: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)

 मोबाइल नंबर: 7376326175

📌 लखीमपुर खीरी, 21 मार्च 2026:

जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत थाना चंदन चौकी की महिला शक्ति टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में संचालित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष चंदन चौकी के नेतृत्व में टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही उन्हें विभिन्न अपराधों से बचाव, उनके अधिकारों और गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

महिला शक्ति टीम ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा महिला हिंसा एवं अन्य शिकायतों के निवारण हेतु जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया।

इस पहल का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button