देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्य
खेजड़ी वाले बालाजी की भजन संध्या और चंग धमाल कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
खेजड़ी वाले बालाजी की भजन संध्या और चंग धमाल कार्यक्रम आयोजित गुवाहाटी—गत 50 वर्षों से राजस्थान के सुजानगढ़ सालासर मार्ग पर स्थित मीगंणा गांव में अवस्थित खेजड़ी वाले बालाजी सेवा समिति गुवाहाटी के सौजन्य से गुवाहाटी मे होली के अवसर पर भजन संध्या और चंग धमाल कार्यक्रम आयोजित होता आ रहा है। इस वर्ष भी स्वर्ण जयंती के अवसर पर माछखुवा स्थित आई टी ए सेंटर में राजस्थान के सभी प्रमुख शहरों के कलाकारों के द्वारा भजन एवं राजस्थानी लोकगीत नृत्य प्रस्तुत किए गया। इस अवसर पर खेजड़ी वाले बालाजी का दरबार सजाकर पूजा अर्चना की गई तथा मंदिर के ट्रस्टी रामेश्वर गहलोत और सेवा समिति के प्रमुख अजय पोद्दार के अलावा पवन कुमार मोर, जगमोहन सोनी, दयाराम शर्मा, वसंत गोठड़िया, बालमुकुंद गोयल, और पवन जाखड़ ने बालाजी के दरबार के आगे मंगलदीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रसिद्ध स्थानीय भजन गायक विनोद शर्मा और तेजा पारीक ने भजन प्रस्तुत कर भजन संध्या का शुभारंभ किया। इसके अलावा नोखा की प्रसिद्ध उद्घोषिका और गायिका सोनू जोशी, नागौर से भैराराम कडेला, बीकानेर से संदीप मालिया, लक्ष्मणगढ़ से राकेश एंड टीम ने भी भजन प्रस्तुत कर भक्ति का वातावरण बना दिया। द्वितीय चरण में नागौर की सोनू जोशी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजस्थानी संस्कृति की शॅमा बांध दी। दुर्गा परिहार ने राजस्थानी नृत्य से सबको अपनी ओर आकर्षित कर लिया। जोधपुर से सोनू और पिंटू ने चकरी नृत्य कर सबको अचंभित कर दिया। जयपुर की मोनू एंड पार्टी ने राजस्थानी लोक नृत्य से सबको झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को खेजड़ी वाले बालाजी के चित्र प्रदान कर सम्मान कियागया। कार्यक्रम के अंत में बालाजी को भोग अर्पण करने के पश्चात अमृत भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें कार्यक्रम में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


Subscribe to my channel


