उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
होली पर बस्ती में शराब की दुकानों को 6 घंटे बंद रखने का आदेश

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 28 फरवरी 2026 (सू.वि.)
होली पर्व के दौरान जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला मजिस्ट्रेट/लाइसेंस प्राधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने आदेश जारी करते हुए जनपद की सभी थोक व फुटकर शराब दुकानों को निर्धारित समय तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
आदेश के अनुसार 4 मार्च 2026 को होली के दिन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सभी थोक अनुज्ञापनों सीएल-2, एफएल-2/2बी, फुटकर अनुज्ञापनों जैसे देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप, एफएल-6/एफएल-7 (रेस्टोरेंट बार) तथा ताड़ी की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।
प्रशासन ने कहा है कि यह निर्णय होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
जिला प्रशासन ने आम जनता से होली का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है।
Subscribe to my channel


