देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

विद्या भारती विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिकउत्सव स्व का बोध 2026

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक जसोल में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि श्रीमान अरुण कुमार जी चौधरी ( विधायक पचपदरा) विशिष्ट अतिथि श्रीमान सुरेंद्र कुमार जी महावीर चंद जी सालेचा (पन्ना ग्रुप) एवं श्रीमान गौतम चंद जी जीरावला( जिनेश्वर ग्रेनाइट) श्रीमान मोतीलाल जी जितेंद्र कुमार जी बालड़ (के मोती साड़ी एंड हैंडलूम) श्रीमान भंवर लाल जी नाहटा (फैब्रिक्स लिमिटेड) एवं मुख्य वक्ता श्रीमान देवेंद्र कुमार जी आदर्श शिक्षण संस्थान बालोतरा (जिला व्यवस्थापक) एवं कैलाश कुमार जी (जिला प्रवासी) बालोतरा एवं चंदन सिंह (जिला प्रवासी) पाली एवं अभिभावक पूर्व छात्र उपस्थित रहे मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

प्रधानाचार्य राजेंद्रपाल जी द्वारा परिचय व प्रतिवेदन किया गया

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बहिनों द्वारा सरस्वती वंदना नृत्य के साथ एवं अनमोल वचन एवं एकांकी पंच परिवर्तन एवं नृत्य नाटिका राजस्थानी प्रस्तुत किया गया

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान देवेंद्र कुमार जी द्वारा कहा गया कि विद्या भारती केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि संस्कारों का भी केंद्र है ऐसे कार्यक्रम भैया बहिनों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है संस्कार युक्त शिक्षा ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती हैं एवं पंच परिवर्तन के बारे में बताया गया

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अगली श्रृंखला में नृत्य नाटिका छोटी-छोटी गैया एकांकी झांसी की रानी लक्ष्मी बाई मुखाभिनय मछुआ डांस प्रस्तुत किया गया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान अरुण कुमार चौधरी द्वारा कहा गया कि मैं कई स्कूलों के कार्यक्रमों में जाता हूँ, लेकिन आज विद्या भारती के मंच ने मेरी आत्मा को छू लिया है। यहाँ अंक लाने की होड़ नहीं, व्यक्तित्व गढ़ने का तप चल रहा है। मार्कशीट से करियर बनता है, लेकिन संस्कार से चरित्र बनता है और चरित्र से राष्ट्र बनता है।

प्रमुख घोषणाएं

1.अरुण कुमार जी विधायक एवं भामाशाहों द्वारा विद्यालय विकास हेतु सहयोग राशि घोषणा गई

 कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कल्याण मंत्र कर कार्यक्रम संपन्न हुआ

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button