देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
रिफाइनरी बनेगी पश्चिम राजस्थान के विकास की आधारशिला:-बांठिया
सूरत प्रवास में बांठिया ने प्रवासियों को 21 अप्रैल की जनसभा में आने का किया आह्वान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया दो दिवसीय प्रवास पर गुजरात के सूरत पहुँचे।जहां पर उनका राजस्थानी प्रवासी भाईयों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति गणपत बांठिया के सूरत पहुँचने पर रेलवे स्टेशन पर बाड़मेर, बालोतरा जालौर, जैसलमेर एवं सिरोही से जुड़े प्रवासी साथियों ने उनका माला पहनाकर व गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
बांठिया ने उसके बाद राजस्थान के प्रवासी लोगो से मिलकर आगामी 21 अप्रैल को बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित रिफाइनरी का शुभारंभ के अवसर पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में आने का न्यौता दिया।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने संबोधित करते हुए पचपदरा स्थित रिफाइनरी परियोजना के बारे में बताते हुए कहा कि रिफाइनरी केवल एक औद्योगिक परियोजना नहीं, बल्कि पूरे पश्चिमी राजस्थान के विकास की आधारशिला है। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे, स्थानीय युवाओं को काम मिलेगा और छोटे-बड़े व्यापारों को बढ़ावा मिलेगा।रिफाइनरी के शुरू होने से बालोतरा, बाड़मेर सहित आसपास के जिलों में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और क्षेत्र राष्ट्रीय स्तर पर औद्योगिक पहचान प्राप्त करेगा। साथ ही आधारभूत सुविधाओं जैसे सड़क, पानी और बिजली के क्षेत्र में भी तेजी से विकास होगा।बांठिया ने सभी प्रवासी साथियों से आह्वान किया कि वे 21 अप्रैल को बालोतरा जिले के पचपदरा में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।
इस दौरान अशोक भंसाली,गणपत भंडारी,मनोहर चोपड़ा,रतन हुंडिया,अनिल भंसाली,आयुष,सुरेंद्र भंसाली, अशोक सकलेचा,सोहन भंसाली,देवाराम चौधरी, निशांत पाटिल, देवाराम भुकड, अनिल राजकुमार झा,भंसाली, ध्रुव पटेल, धैर्य, दिव्य कश्यप,रजत कुमार,मोहित भंसाली, हार्दिक कँवल, आयुष गर्ग,हितेश शाह, रमेश सुथार,राहुल शाह सहित अनेको प्रवासी गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


