बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

बीकानेर बेसिक PG कॉलेज में पुलिस और निर्विकल्प फाउंडेशन ने आयोजित किया पॉडकास्ट, विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर। बीकानेर पुलिस एवं निर्विकल्प फाउंडेशन की ओर से आयोजित किए जा रहे कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत 27 नवंबर 2026 को बीकानेर बेसिक PG कॉलेज में विशेष पॉडकास्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें सीओ सिटी श्री अनुज डाल ने कॉलेज के विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने, शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया गया।

सीओ सिटी श्री अनुज डाल ने विद्यार्थियों को समझाया कि उनकी आज की मेहनत ही आने वाले कल की सफलता का आधार है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग रचनात्मक कार्यों में करने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।

इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाना, उन्हें सही दिशा प्रदान करना और शिक्षा एवं करियर के प्रति जागरूक कर एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button