बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सी.एम. मुंधड़ा अस्पताल में शुरू हुई सीरोलोजी लैब, अब जांच वहीं होगी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

*बीकानेर |

*सी.एम. मुंधड़ा अस्पताल में शुरू हुई सीरोलोजी लैब, अब जांच वहीं होगी*

सी.एम. मुंधड़ा अस्पताल के नए मेडिसिन विंग में मरीजों की सुविधा के लिए सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग ने पहल करते हुए सीरोलोजी लैब शुरू कर दी है। इससे अब मरीजों को जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें समय पर रिपोर्ट मिल सकेगी। इससे इलाज में भी तेजी आएगी। डॉ अमित गुप्ता को लैब मैं 2 लैब technician के साथ लगाया है

इस लैब में *सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक* जांच की जाएगी।

वहीं पीबीएम में स्थित सूक्ष्मजीव विज्ञान लैब *24 घंटे कार्यरत* रहेगी, जहां आपातकालीन जांच की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।

इस पहल के लिए सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष *डॉ. तरुणा स्वामी*, प्राचार्य एवं नियंत्रक *डॉ. सुरेंद्र वर्मा*, *डॉ. परमेंद्र सिरोही* एवं ट्रस्टी *विनोद जोशी* का आभार व्यक्त किया गया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button