बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

चुनाव कराने की जिम्मेदारी तो निभाई, लेकिन व्यवस्थाएं करना भूले अधिकारी?

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर। जिला प्रमुख एवं उप जिला प्रमुख के चुनाव के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठते नजर आए। चुनाव जैसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक आयोजन में जहां जनप्रतिनिधियों, पुलिस जवानों और मीडिया प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही, वहीं बुनियादी सुविधाओं का अभाव देखने को मिला।

जिला प्रमुख के चुनाव के दौरान पुलिस के जवानों और मीडिया प्रतिनिधियों को पानी के लिए तरसते देखा गया। इतना ही नहीं, लंबे समय तक चुनावी प्रक्रिया में जुटे लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी नजर नहीं आई। उप जिला प्रमुख के चुनाव के दौरान भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिली।

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या निर्वाचन अधिकारियों और प्रशासन को इस बात का अनुमान नहीं था कि चुनावी प्रक्रिया कई घंटे तक चल सकती है? जब चुनाव के लिए सरकारी स्तर पर बजट एवं व्यवस्थाओं का प्रावधान होता है, तो फिर मौके पर पानी और भोजन जैसी मूलभूत सुविधाएं क्यों नहीं उपलब्ध कराई गईं?

पुलिस जवान कानून व्यवस्था संभालने में जुटे रहे और मीडिया प्रतिनिधि लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को जनता तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करते रहे। लेकिन इनकी सुविधाओं को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता आखिर क्यों दिखाई दी?

क्या निर्वाचन अधिकारी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी से अनजान थे, या फिर व्यवस्था के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई गई?

चुनाव कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन चुनाव के दौरान ड्यूटी निभाने वाले कर्मचारियों, पुलिस जवानों और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी प्रशासनिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।

अब जरूरत है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में जवाब दें और भविष्य में होने वाले चुनावों में �

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button