बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर पंचायत समिति प्रधान के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश कस्वां ने शानदार जीत दर्ज करते हुए प्रधान पद पर कब्जा जमाया है

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

जगदीश कस्वां बने बीकानेर पंचायत समिति प्रधान

बीकानेर पंचायत समिति प्रधान के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश कस्वां ने शानदार जीत दर्ज करते हुए प्रधान पद पर कब्जा जमाया है।

जगदीश कस्वां को कुल 18 मत मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरिराम को मात्र 3 मतों से ही संतोष करना पड़ा। इस तरह जगदीश कस्वां ने 18 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

जीत की घोषणा होते ही कांग्रेस समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पंचायत समिति परिसर के बाहर समर्थकों ने रंग-गुलाल उड़ाकर होली खेली, आतिशबाजी की और डीजे की धुन पर जमकर नाचते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।

वहीं नवनिर्वाचित प्रधान जगदीश कस्वां ने कहा कि पंचायत समिति क्षेत्र का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जाएगी तथा बिजली, पानी और शिवरेज जैसी मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाया जाएगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button