बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बालोतरा जिला प्रमुख चुनाव पर पूर्व विधायक मदन प्रजापत का बड़ा बयान, बोले— कांग्रेस भाजपा से नहीं, धोखेबाजों से हारी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा। बालोतरा जिला प्रमुख चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कांग्रेस की हार को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा से नहीं, बल्कि धोखेबाजों से हारी है।

मदन प्रजापत के इस बयान के बाद जिले की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। उनके बयान को कांग्रेस के भीतर चुनाव के दौरान हुई कथित राजनीतिक गड़बड़ी और भितरघात की ओर इशारे के रूप में देखा जा रहा है।

पूर्व विधायक के बयान ने जिला प्रमुख चुनाव के बाद कांग्रेस की हार के कारणों और पार्टी के अंदरूनी समीकरणों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button