बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

विधायक श्री जेठानंद व्यास ने सार्वजनिक पुस्तकालय निर्माण कार्य का किया लोकार्पण

विधायक निधि से 15 लाख रुपए की लागत से हुआ निर्माण, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को मिलेगी सुविधा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर, 28 नवम्बर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जेठानंद व्यास ने शनिवार को सर्वोदय बस्ती स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पास नवनिर्मित सार्वजनिक पुस्तकालय (वाचनालय) के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। वार्ड 55 में विधायक निधि से 15 लाख रुपए की लागत से इस पुस्तकालय का निर्माण करवाया गया है।

इस अवसर पर विधायक श्री व्यास ने कहा कि यह पुस्तकालय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगा। पुस्तकालय और वाचनालय विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाते हैं। इससे युवाओं को अपनी तैयारी को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवा कल्याण और रोजगार सृजन के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने पांच वर्षों में चार लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अब तक लगभग दो लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जा चुका है।

विधायक ने कहा कि सरकारी क्षेत्र के साथ ही निजी क्षेत्र में भी युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं। रोजगार मेलों के माध्यम से लाखों युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने में शिक्षा, अध्ययन और कौशल विकास की महत्वपूर्ण भूमिका है।

श्री व्यास ने राज्य सरकार द्वारा गत तीन वर्षों में किए गए प्रमुख विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि विकास का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। क्षेत्र में जनहित के कार्यों के लिए धन की किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस दौरान आसकरण ओझा, कपिल शर्मा, धर्मपाल डूडी, जितेन्द्र राजवी, मनफूल ओड, पवन ओड, रमण ओड, रामकिशन कस्वां, जीतराज, हंसराज, शिव, दौलतराम, धर्मपाल, मुन्नाराम पटवारी, भोमाराम, रमेश चौहान, पप्पूराम आदि मौजूद रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button