कुमाऊ मे हुआ हैली सेवा का विस्तार! विधायक शिव अरोरा ने पंतनगर एयरपोर्ट से पवन हन्स की हैली सेवा को फ्लैग दिखाकर किया रवाना,विधायक बोले हैली सेवा शुरुआत से कुमाऊं क्षेत्र में कनेक्टिविटी एवं पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर। कुमाऊ मे हैली सेवा का विस्तार बुधवार पंतनगर एयरपोर्ट से विधायक शिव अरोरा व जिला अधिकारी नितिन भदौरिया ने फ्लैग दिखाकर पवन हँस की हैंली सेवा का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकसित उत्तराखंड बनने की सोच व उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी व पर्यटन को बढ़ावा देने की उद्देश्य से

पंतनगर से पवन हँस की हैंली सेवा की शुरुआत हुई जिससे देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल हेतु हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

विधायक शिव अरोरा बोले रुद्रपुर क्षेत्र जो औद्योगिक राजधानी कहां जाता है उद्योग आने से यहां का विस्तार बहुत तेज गति से हुआ है बड़ी-बड़ी इंडस्टर्ययों के आने से रोड कनेक्टिविटी का विस्तार तो हुआ ही है साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास रूपी सोच के अनुरूप पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है, इसके बाद से यहाँ इंटरनेशनल हवाई सेवाएं आरंभ होगी लेकिन हमारे पर्वतीय क्षेत्र को पंतनगर से जोड़ने के लिए यह हेली सेवा बहुत कारगर सिद्ध होंगी, इससे कुमाऊं में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और 12 महीने कुमाऊं क्षेत्र में आने वाले पर्यटक हैंली सेवा के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्र में जा सकेंगे निश्चित रूप से पवन हंस द्वारा शुरू की गई यह हैली सेवा बहुत कारगर सबित होंगी।इसके लिये हम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हैं जिनके विजन के कारण यह संभव हो पाया।

विधायक अरोरा बोले पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार तेज गति से हो रहा है जिसमें पहले फेस में बाउंड्री वॉल कार्य गतिमान है और अब जल्दी रनवे और टर्मिनल बिल्डिंग बनाने का कार्य भी आरंभ होने जा रहा है इसके बाद से हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार या तेजी से होगा वही हेली सेवा प्रारंभ होने से कुमाऊं में कनेक्टिविटी बढ़ेगी और देहरादून जाना भी सुगम होगा।
वही हैंली सेवा शुभारंभ अवसर पर जिला अधिकारी नितिन सिंह भदोरिया, सीडीओ दिवेश शसानी, एयरपोर्ट डायरेक्टर पवन कुमार सिविल इंचार्ज अनुज गुप्ता ऑपरेशन इंचार्ज नीरज सैनी, स्टेशन इंचार्ज आलिया हैदर, मार्केटिंग मैनेजर वीसी तिवारी असिस्टेंट मैनेजर अजय कमाल आदि लोग मौजूद रहें।
Subscribe to my channel


