उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

महात्मा गांधी पीजी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना के महात्मा गांधी व प्रेम नरायन इकाई के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई ग

 बस्ती से वेदान्त सिंह

 

महात्मा गांधी पीजी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना के महात्मा गांधी व प्रेम नरायन इकाई के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई । कार्यक्रम के अध्यक्षता प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने की उन्होंने बाबा साहब के विचारों पर चलने की प्रेरणा दी तथा कहा शिक्षा से ही आप हर जंग जीत सकते हैं । मुख्य वक्ता डॉ शोभित कुमार श्रीवास्तव ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कई महत्वपूर्ण बातें बताई। स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओ ने भी बाबा साहब के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किया। वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ अवनीश ने कहां की डॉ अंबेडकर किसी एक विशेष समाज के ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के महान नेता थे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिता कुमारी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हर वंचित वर्ग को आगे बढ़ाने और उठने का अवसर दिया। उन्होंने महिलाओं के सामाजिक उत्थान के लिए भी बहुत कार्य किया। आज महिलाओं को पढ़ने लिखने का अधिकार , संपत्ति का अधिकार तथा महिलाओं को मिलने वाला मातृत्व अवकाश भी उन्हीं की देन है। भारतीय रिजर्व बैंक अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों की नींव बाबा साहब के विचारों द्वारा ही रखी गई । धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारीडॉ रवींद्रनाथ शुक्ला द्वारा दिया गया। उक्त कार्यक्रम में डॉ सुभाष शर्मा, डॉ मधुलिका श्रीवास्तव आदि प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button