बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान
मरुधरा के मोती संगीतमय संध्या जवाहर कला केंद्र में 13 सितंबर को होगी
बीकानेर के अनेक कलाकार देंगे संगीतमय प्रस्तुति

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर 21 अगस्त, 2026
पुष्प वीर संगीत संस्थान की तरफ से जयपुर के जवाहर कला केंद्र में एक भव्य संगीतमय संध्या “मरुधरा के मोती” का आयोजन आगामी महीने की 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
संगीत संस्थान के सचिव राजीव मित्तल ने बताया कि इस संगीतमय संध्या में जयपुर की मशहूर गायिका तृप्ति भगत नग्मे प्रस्तुत करेंगी
संस्थान के अध्यक्ष राज खजांची ने बताया कि साथ ही बीकानेर के अनेक प्रतिष्ठित गायक कलाकार अपने गीतों से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।
इस संगीतमय संध्या में बीकानेर के राजीव मित्तल, पूनम मोदी, जवाहर जोशी, सुरेश मदान, डॉक्टर हिमांशु दाधीच, डॉक्टर सुधीर शर्मा, डॉक्टर प्रवीण चतुर्वेदी, कुमार महेश, राजेंद्र पड़िहार, विशाल आचार्य एवं नीरज स्वामी बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति देंगे ।
कार्यक्रम के अतिथि के रूप में बीकानेर के मोहम्मद तारीक, मुकेश भाटिया, धर्मेंद्र सिंह बीका,नासिर अली एवं शायर क़ासिम बीकानेरी उपस्थित रहेंगे।
संवाद प्रेषक
राजीव मित्तल
Subscribe to my channel


