देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा: 108 कन्याओं का होगा महापूजन, ‘संस्कार जागृति’ से महकेगी बेटियां
कैलाश मेमोरियल सेवा संस्थान की अनूठी पहल, पोस्टर का हुआ विमोचन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। सामाजिक सरोकार और बालिका शिक्षा को समर्पित कैलाश मेमोरियल सेवा संस्थान द्वारा चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत संस्थान द्वारा 108 कन्याओं का महापूजन एवं संस्कार जागृति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस विशेष आयोजन के पोस्टर (बैनर) का विमोचन रविवार को गांधीपुरा स्थित माली समाज भवन में गरिमामय उपस्थिति के बीच संपन्न हुआ ।
संस्कारों से होगा बेटियों का सशक्तिकरण
संस्थान के उपाध्यक्ष पुष्पराज पंवार ने बताया कि आगामी चैत्र नवरात्रि में बालोतरा की धरा पर 108 कन्याओं का पूरे विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि बालिकाओं में नैतिक मूल्यों और संस्कारों का बीजारोपण करना है, ताकि वे सशक्त नागरिक बन सकें।”
गणमान्य जनों की रही मौजूदगी
बैनर विमोचन के अवसर पर माली समाज और शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
बाबूलाल गहलोत (अध्यक्ष, माली समाज विकास समिति)
मंगलाराम टांक, लुणचन्द चौहान, गोविंद कच्छवाहा
रामेश्वर कच्छवाहा, वागाराम पंवार, चौथाराम चौहान
माणकचन्द गहलोत, गोविंद सुन्देशा, श्याम गहलोत
गौतम सोलंकी, गजेंद्र पंवार और मुकेश पंवार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
समाज ने की सराहना
उपस्थित अतिथियों ने संस्थान की इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। वक्ताओं ने कहा कि बालिका शिक्षा और संस्कार निर्माण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सभी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel


