उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना समाधान दिवस में सुनी गई जन समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

 

रिपोर्टर: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

खीरी, 14 फरवरी 2026।

जनपद खीरी के थाना कोतवाली सदर में शनिवार को “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने की। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने राजस्व व पुलिस विभाग के कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों का निष्पक्ष समाधान करने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन मामलों में उच्चाधिकारी स्तर पर कार्रवाई आवश्यक है, उनमें संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर समय पर निस्तारण कराया जाए।

कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कोतवाली सदर कार्यालय, मालखाना, बंदीगृह, मिशन शक्ति केंद्र व सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था देखी और अभिलेखों के रख-रखाव तथा प्रविष्टियों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button