LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

फरधान पुलिस की कार्रवाई: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, 2140 रुपये व ताश के पत्ते बरामद

 

रिपोर्ट: डॉक्टर संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड – उत्तर प्रदेश

 मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी।

जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरधान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकद राशि एवं ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक फरधान के नेतृत्व में दिनांक 03 फरवरी 2026 को यह कार्रवाई की गई।

थाना फरधान पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए

सरनाम वर्मा पुत्र सोहनलाल,

जगतपाल पुत्र खेमकरन,

अनिल पुत्र सियाराम,

निवासीगण ग्राम कोरारा, थाना फरधान, जनपद खीरी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते एवं कुल 2140 रुपये नकद बरामद किए गए। इस संबंध में थाना फरधान पर मु0अ0सं0 32/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

सरनाम वर्मा पुत्र सोहनलाल, निवासी ग्राम कोरारा, थाना फरधान

जगतपाल पुत्र खेमकरन, निवासी ग्राम कोरारा, थाना फरधान

अनिल पुत्र सियाराम, निवासी ग्राम कोरारा, थाना फरधान

बरामदगी का विवरण:

52 अदद ताश के पत्ते

2140 रुपये नकद

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उप निरीक्षक जुनैद खान

हेड कांस्टेबल राकेश वर्मा

हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार

कांस्टेबल गुलशन कुमार

कांस्टेबल विमल कुमार

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button