देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

यूजीसी के समर्थन में हजारों लोगों ने रैली निकाल राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन

यूजीसी लागू नहीं किया तो होगा उग्र प्रदर्शन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

 *भरतपुर। रूपवास(लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल):* कस्बे सहित क्षेत्र के ओबीसी एससी एसटी के हजारों लोगों ने भरतपुर मार्ग स्थित अम्बेडकर पार्क से विशाल रैली निकाल उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन दिया। सोमवार को ओबीसी एससी एसटी के हजारों लोग भरतपुर मार्ग स्थित अम्बेडकर पार्क पर एकत्रित हुए। जहां से यह रैली के रूप में हनुमान चौक, सब्जी मंडी, महादेव चौक, गांधी पार्क, मेला मैदान होते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंचे।

इन सभी लोगों के हाथों में नारे लिखी तख्तियां भी मौजूद थीं। यह लोग यूजीसी लेकर रहेंगे के नारे लगाते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंचे। जहां इन्हौने उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन दिया। दिए ज्ञापन में लिखा कि यूजीसी का जो बिल सरकार द्वारा संसद में लाया गया है वह एससी एसटी ओबीसी के हितों को ध्यान में रखकर लाया है। एससी एसटी ओबीसी के छात्रों के साथ यूनिवर्सिटी में जो जातिगत भेदभाव होता है। उसके खिलाफ यह बिल है। यह किसी के दमन करने के लिए नहीं है। बल्कि जिनका दमन हो रहा है और जिनके साथ जातिगत भेदभाव हो रहा है। उसे अन्य से लड़ने के लिए यह बिल है। रोहित बेमौला और पायल तडवी जैसी घटनाएं ना हो उनके लिए बिल लाया गया है। जो कि एससी एसटी ओबीसी के छात्रों के लिए समानता के द्वार खोलता है। हम सभी ओबीसी, एससी, एसटी के लोग इस बिल का समर्थन करते हैं। साथ में सरकार से यह गुहार लगाते हैं कि अगर यह बिल संसद में पास नहीं किया गया और सुप्रीम कोर्ट द्वारा इसकी रोक नहीं हटी तो हम सभी लोग सड़क पर उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। जिसकी जिम्मेदारी केवल और केवल सरकार की रहेगी।

इस अवसर पर बदन सिंह, राकेश भातरा, मनोज गौतम, भीम वरुण, प्रवीण अंधाना, वीरेंद्र अम्बेश, शुशील चौधरी, सुरजन सिंह, कैलाशी राम, गोरधन फौजी, शैलेंद्र कुशवाहा, चन्द्रशेखर, अशोक, हेमलता कुशवाह, हरवीर चौधरी, महेन्द्र, बच्चू सिंह, देवेन्द्र, उत्तम सिंह,मदन मोहन भंडारी, केदार सिंह योगी आदि मौजूद थे वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीराम कुमावत, वृताधिकारी नीरज भारद्वाज, रूपवास थानाधिकारी विनोद मीणा, सर्किल के जाप्ते सहित पुलिस लाइन से आया जाप्ता मौजूद रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button