उत्तराखंडदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने बागवाला झील स्थित संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन किए अर्पित

Social worker Bharat Bhushan Chugh offered floral tributes to Saint Ravidas by garlanding his statue at Bagwala Lake.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर – समाज में समरसता का संदेश देने वाले संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई। समाजसेवी भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में तमाम लोग बागवाला झील स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचे।

जहां उन्होंने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आवाहन किया। चुघ ने कहा की संत रविदास ने समाज में समरसता का संदेश दिया था और आपसी भेदभाव और ऊच नीच के मतभेद को मिटाने का आवाहन किया था।

उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज को एक सूत्र में बांधा था। उनके विचार आज भी प्रासंगिक है और समाज के लोगों को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस दौरान भजन, कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रधान प्रमोद कुमार, योगेश तिवारी, मनीष कुमार,रामदेव सागर, अरविन्द कुमार, चन्द्रशेखर कुमार, रविन्द्र, चन्द्रभान, प्रेम कुमार,कोमल, रामगरीब,सूरज पाल, ओमप्रकाश समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button