देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया बसंत पंचमी पर्व व पराक्रम दिवस 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा स्थित टैगोर पब्लिक अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी का पावन पर्व व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती वंदना के साथ हुआ व इस अवसर पर कृष्णा सेवा संस्थान मार्गदर्शक व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पारस भंडारी, कृष्णा सेवा संस्थान संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे, कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति उपाध्यक्ष अशोक श्रीमाली, सचिव अशोक दवे, कृष्णा सुंदर कांड समिति सरंक्षक ईश्वरदास वैष्णव, सदस्य सुखदेव वैष्णव,गायक हंसराज जयपाल सहित सदस्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विद्यालय निदेशक अशोक दवे नेनेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी के बारे में बताया व प्रधानाध्यापिका दीपिका दवे ने ज्ञान अर्जन के साथ चरित्र निर्माण पर विचार प्रस्तुत किए।

कृष्णा सेवा संस्थान संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों को महापुरुषों के बारे में जानकारी मिलती है बच्चों को अनुशाशन के साथ जीवन जीने व राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर हरचंद राम चौधरी, अमित दवे,रामप्रकाश, किशन कुमार, देवाराम जांगिड़,भेरू प्रजापति, किरण कुमार, श्रीमती अर्चना, ममता चौधरी, टीना,रेखा शर्मा, दिव्या सिंह,सपना गहलोत सहित विद्यालय स्टॉफ व बच्चे उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button