पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

अजयगढ़ के ऐतिहासिक मेले मै मारपीट व अव्यवस्था की पोल खोलती।प्रशासन पर उठते सवाल

लोकेशन=अजयगढ़।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

*अजयगढ़ के ऐतिहासिक मेले मै मारपीट व अव्यवस्था की पोल खोलती।प्रशासन पर उठते सवाल*

पन्ना जिले के अजयगढ़ मे चल रहे ऐतिहासिक मकर संक्रांति के मेले में हुई मारपीट व अव्यवस्था को लेकर लोगो में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।अजयगढ़ में राजा-महाराजाओं के समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार, हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर लाखों श्रद्धालु और स्थानीय लोग मेला मनाने पहुंचते हैं। इस बार भी मेला भव्यता से सजा था,लेकिन सुरक्षा की कमी ने पूरे आयोजन पर सवाल खड़े कर दिए।मेले में आने वाली भीड़ को देखते हुए मेला को बड़ी फील्ड में लगाया गया पर जिसमे भीड़ तो खूब आई पर उसके अनुसार सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। कल मेले में लगे झूले के पास एक मारपीट का वीडियो खूब वायरल हुआ जिसमे झूले ठेकेदार के कर्मचारी व कुछ इस्थानीय लोगो के बीच जमकर लात घूसे व डंडे चलते दिखे। मेले के दौरान किसी जिम्मेदार कर्मचारी की उपस्थिति न होने को लेकर भी लोगो में आक्रोश है मेले के दौरान उड़ने वाली धूल से भी दूकानदार व मेले में आने वाले लोग परेशान दिखे पर इससे नगर परिषद को कोई भी मतलब समझ में नहीं आया। दुकानदारो का कहना है की यदि इसमें पानी छिड़काव हो जाये तो धूल कम उड़े लेकिन नगर परिषद के अधिकारियो को ये दिखाई नहीं दिया।कल हुई झड़प में मामला तब बिगड़ गया जब झूले के पास दो पक्षों में तीखी बहस हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। भीड़ के बीच हुई इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में लोगों के बीच धक्का-मुक्की और हंगामा साफ दिख रहा है।झगडे के बीच में पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और विवाद को किसी तरह शांत कराया। हालांकि विवाद की सटीक वजह (पैसे का लेन-देन, जगह विवाद या कुछ और) अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।लोगों का कहना है कि इतने बड़े मेले में जहां लाखों लोग आते हैं, वहां वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी, ज्यादा पुलिस बल, बेहतर भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन प्लान जरूरी था। अव्यवस्थित तरीके से लगाया गया मेला अंततः जनता को ही भुगतना पड़ रहा है।

सवाल यह है कि– क्या अजयगढ़ मेला की पुरानी शान को बचाने के लिए प्रशासन इस बार सचमुच गंभीरता से काम करेगा, या अगले साल फिर वही हंगामा और शिकायतें दोहराई जाएंगी?

*अगर मेला में अव्यवस्था और लड़ाई झगड़ा होते रहेंगे तो वह दिन दूर नहीं होगा जब यह मेला याद बन जाएगा और यहां पर कोई भी आना पसंद नहीं करेगा*

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button