देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा

सारंगधाम मे आध्यात्मिक चरित्र निर्माण चित्र प्रदर्शनी में रही अपार भीड़

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता= सुधीर अग्रवाल

*सारंगधाम मे आध्यात्मिक चरित्र निर्माण चित्र प्रदर्शनी में रही अपार भीड़*

रोज ज्ञान गंगाजल से स्नान करें बहन जी

 सच्चा दान,बुरे विचार,व्यसन कुदृष्टि,बहन जी

  चित्र प्रदर्शनी देखने दिनभर लगा रहा श्रद्धालुओं का ताता

 मकर संक्रांति के उपलक्ष में जगह जगह मेलों में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पन्ना की ओर से ग्राम द्वारी, सारंगधाम मे आध्यात्मिक चरित्र निर्माण चित्र प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें बहन जी ने सभी ग्राम वासियों को चित्रों के माध्यम से समझाते हुए कहा कि जिस प्रकार इस पवित्र मेले में हम घूम रहे हैं पर घूमते हुए अपना घर अपना परिवार अपने बच्चे अपना स्थान हमें सब कुछ याद है इसी प्रकार हम संसार रूपी मेले में भी आए परंतु इस संसार के मेले में आकर हम अपने स्वयं की पहचान निज धाम,परम सत्य की पहचान को भूल गए इसलिए सब कुछ होते हुए भी आज सुख शांति की अनुभूति नहीं हो रही है सभी को परम सत्य की पहचान एवं आत्मा की पहचान और अपने जीवन को पवित्र बनाने के लिए श्रेष्ठ कर्म करने की प्रेरणा दी,

आज मकर संक्रांति के उपलक्ष में हम सभी तिल दान करने की प्रथा है तो आज हम अपनी सारी बुराइयां एवं विकारों का दान करके अपना जीवन पवित्र बनाएं,मर्यादा,संस्कृति एवं संयम नियम की डोरी में सदा बधे रहे इसलिए आज के दिन पतंग भी उड़ाते हैं लेकिन पतंग की डोरी अपने हाथ में रखते हैं तो हमें हमेशा मर्यादाओं की डोरी को अपने हाथ में रखना है यानी नियम मर्यादा संयम पर चलना ही है,

साथ में चित्रों के माध्यम से व्यसनमुक्त जीवन जीने की कला सिखाई एवंनशा छोड़ने की प्रतिज्ञा भी कराई गई, अनेक ग्राम वासियों ने चरित्र निर्माण प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं जीवन को पवित्र बनाने के लिए नशा एवं बुराइयों को छोड़ने की प्रतिज्ञा की बहन जी ने स्नान का महत्व बताया कि सिर्फ एक दिन ही शाही स्नान नहीं बल्कि हम रोज अपने तन मन को आध्यात्मिक ज्ञान से अच्छे विचारों से श्रेष्ठ भावनाओं से ज्ञान गंगा जल से अपने मन को धोए जिससे हमारा जीवन ही पवित्र एवं सुख शांति से संपन्न बन जाएगा

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button