बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भामाशाह सम्मान समारोह

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साजियाली पदमसिंह के प्रागंण में भामाशाहो क सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उम्मेदाराम बेनिवाल सांसद बाड़मेर-बालोतरा – जैसलमेर एवं अध्यक्षण लक्ष्मणराम डेलू पूर्व प्रधान के पं.स. गिड़ा रहे।
सांसद उम्मेदाराम बेनिवाल द्वारा भामाशाह हेमन्त चौधरी निदेशक आधार क्लासेज एवं सिविल इंजीनियर महेन्द्र रमण का साफा बंधाकर बहुमान किया गया। एवं अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा ग्रहण कर उच्च पद पर पहुंचे तथा जीवन में हमेशा ऊँचे सपने रखें। छात्रों को डिजिटल शिक्षा की जानकारी देवें तथा सांसद कोटे से विद्यालय को एक स्मार्ट बोर्ड उपलब्ध कराने के साथ-साथ C.S.R. मद से विद्यालय विकास में योगदान करने का विश्वास दिलाया।
भामाशाह हेमन्त चौधरी ने विद्यार्थियों का मोटीवेशन करते हुऐ कहा कि विद्यार्थी को प्रतिदिन 5-6 घंटे तक आध्ययन घर पर करना चाहिए। समसामयिक घटनाओं की जानकारी हेतु नियमित पत्र-पत्रिका का अध्ययन करना चाहिए।
भामाशाह प्रेरक एवं नेशनल अवार्डी सालगराम
परिहार ने भामाशाहों एवं विद्यालय परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रधानाचार्य नारायणराम गेंवा ने सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया । इस अवसर पर शिक्षा विद बालाराम भाटिया G.S.S. अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच हिरसिंह सोढ़ा, सरपंच प्रतिनिधि हेमन्त भाटिया, बाबुलाल सऊ अध्यक्ष नवयुवक मण्डल, प्रभुराम भाटिया, व्याख्याता अंकित चौधरी, अमृत बारूपाल, वरिष्ठ अध्यापक राजपाल, अनुराधा गौड़, अध्यापक तगाराम चौधरी, भुवनेश भाटिया, अशोक भाभू, संतोष भाटिया, राजूराम प्रजापत, राजूराम भाटिया उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता राजूराम बोखा ने किया।

Subscribe to my channel


