LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मितौली पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

📞 मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी।

जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मितौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मितौली के नेतृत्व में दिनांक 05 जनवरी 2026 को यह कार्रवाई की गई।

थाना मितौली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 10/2026 व 11/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

हर्षित शुक्ला पुत्र राजीव शुक्ला, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी मोहल्ला उत्तरी, कस्बा मितौली, थाना मितौली, जनपद खीरी

रोहित गुप्ता पुत्र पप्पू सेठ उर्फ राधेश्याम गुप्ता, उम्र लगभग 42 वर्ष, निवासी कस्बा मितौली मंगल बाजार, थाना मितौली, जनपद खीरी

बरामदगी का विवरण:

02 अदद अवैध तमंचा (.315 बोर)

02 अदद जिन्दा कारतूस (.315 बोर)

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह

हे0का0 अमरेश चौधरी

हे0का0 करुणेश वर्मा

हे0का0 होरीलाल

हे0का0 सन्तराम

का0 राजीव सिंह

का0 सुगम कुमार

का0 ऋषभ सिंह

(थाना मितौली, जनपद खीरी)

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button