उत्तर प्रदेशखेलबस्तीब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनशिक्षा

राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का रंगारंग समापन

यलो हाउस प्रथम, द्वितीय स्थान पर ग्रीन हाउस और रेड हाउस को मिला तीसरा स्थान शील्ड, पुरस्कार मिला तो खिले खिलाड़ियांे चेहरे  खेल भावना हमें जीवन में निरन्तर आगे बढनी की प्रेरणा देती है- जय चौबे

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का बुधवार को विजेता खिलाड़ियों में शील्ड और पुरस्कार वितरण के साथ भव्य समापन हुआ। कडाके की ठंड के बावजूद खिलाड़ियों के चेहरों पर मुस्कान थी। प्रथम स्थान पर यलो हाउस, द्वितीय स्थान ग्रीन हाउस, और रेड हाउस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

  पूर्व विधायक दिग्विजय नरायन चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने खेल महोत्सव में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि खेल भावना हमें जीवन में निरन्तर आगे बढनी की प्रेरणा देती है। पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं राकेश चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों का हौसला बढाया। कहा कि खेल के क्षेत्र में अपार अवसर है। प्रबन्ध निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने कहा कि दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन किया। कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय और प्रधानाचार्य शानू एन्टोनी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते किया। बताया कि दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में लगभग 70 खेलों को शामिल किया गया था। इसमें प्ले वे से लेकर इण्टर मीडिएट तक के छात्रो ने हिस्सा लिया।

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में ट्रंग आफ वार, कबड्डी, क्रिकेट, खोखो, बैडमिन्टन, रेस, स्लो साईकिल रेस, स्कीपिंग रेस, थ्रो बाल, शाट पुट, बाल वैलेसिंग, स्पून रेस आदि के खिलाड़ियों ने अपना प्रदर्शन किया।

 प्रधानाचार्य शानू एन्टोनी ने बताया कि रेड हाउस, ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस, एलो हाउस में खिलाड़ियों को विभाजीत किया गया था। खेल को लेकर प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा गया ।

 संचालन बी.एड. विभागाध्यक्ष जीत यदुवंश ने किया। इस अवसर पर, पुनीता पाण्डेय, राम स्वरूप यादव, अमित मिश्रा, सौरभ पाण्डेय, शुभम पटेल, शिवांश उपाध्याय, देविका गुप्ता रेखा श्रीवास्तव, प्रमिला शुक्ला, आकृति साहू, दीपांजलि, पूनम गुप्ता, शिप्रा, सुषमा, रजनी श्रीवास्तव, स्वेता त्रिपाठी, फातिमा सिद्दिकी, दिव्या, संजू गुप्ता, नैंसी, तहिया, शिक्षा बरनवाल, रिया, तहजीब, नन्दनी, फरहद फातिमा, प्रभा त्रिपाठी, सुष्मिता मन्ना, रितिका गुप्ता, वेदिका गुप्ता, रूपा, पलक, आकृति पाण्डेय, मानसी सिंह नीलम श्रीवास्तव, प्रियंका यादव, नीशू, माया शुक्ला, हर्षिका, रजनी शुक्ला, आँचल सेठी, श्रद्धा पाण्डेय, ज्योति पाण्डेय, मनीषा गुप्ता, अनु, दीपाली, ऋचा, स्वप्निल, गरिमा, दीपिका दूबे, दिशा, शीतल, अदिति, नेहा अबरोल, प्रिया श्रीवास्तव, अनूप, सुमन दूबे शहनाज, अर्चना द्विवेदी, अर्चना पटेल, अयान, प्रकाश रीमा रोबैलो, जरीन, ज्वेल, चंदन कुशाग्र, शेख शायरा, शिवम, यशु हर्षित रचित प्रदीप,गोपाल सिंह, संजय, नलिन, खदीजा, रवि सरन, मनीष राय, जितेंद्र कुमार मिश्र, सुब्रत दुबे, दीपांशी पाण्डेय,अब्दुल असद,वर्षा जायसवाल, दुर्गेंद्र आदि ने योगदान दिया। सभी छात्रो अभिभावको एवं अतिथियों के लिए केला दूध समोसा, मखाना मूंगफली का प्रबन्ध किया गया था।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button