LIVE TVधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

आर्य समाज प्रतिनिधि सभा राजस्थान जयपुर के पदाधिकारियों ने दो दिवसीय दौरा कर बीकानेर जिले के समस्त आर्य समाज की जानकारी ली

राम दयाल भाटी

ब्यूरो चिफ बीकानेर

आर्य समाज प्रतिनिधि सभा राजस्थान जयपुर के पदाधिकारियों ने दो दिवसीय दौरा कर बीकानेर जिले के समस्त आर्य समाज की जानकारी ली

आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान जयपुर के प्रधान श्री किशन लाल गहलोत एवं कोषाध्यक्ष श्री जयसिंह गहलोत ने बीकानेर जिले के विभिन्न आर्य समाज का दौरा किया एवं वस्तुस्थिति का पता लगाया

 

जिला आर्य समाज प्रतिनिधि सभा बीकानेर के प्रधान श्री गोवर्धन सिंह चौधरी के साथ राजस्थान प्रतिनिधि सभा ने पवनपुरी पटेल नगर आर्य समाज के डॉक्टर संजय गर्ग, गजनेर आर्य समाज के श्री नवला राम कुमावत , श्री कोलायत आर्य समाज के किशन सिंह पुरोहित से संपर्क कर आर्य समाज की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं आगामी गतिविधियों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की

 

जिला आर्य समाज प्रतिनिधि सभा के प्रधान श्री गोवर्धन सिंह चौधरी ने बताया कि आर्य समाज प्रतिनिधि सभा राजस्थान जयपुर के पदाधिकारियों ने पलाना आर्य समाज में ग्रामीण व्यक्तियों से संपर्क कर महर्षि दयानंद जी के आदर्शों एवं विचारों पर चर्चा की एवं कुछ विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से संपर्क कर वेद को पढ़ो पढ़ाओ , सुनो और सुनाओ , जैसे विषयों पर विचार-विमर्श भी किया

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button