श्री जैन नवयुवक मंडल बालोतरा के तत्वावधान में जैन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ 25 दिसंबर 2025 से वर्धमान स्कूल प्रांगण में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में बालक, बालिका (आयु वर्ग अनुसार), महिलाएं एवं पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को पंजीकरण फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। पंजीकरण फॉर्म महावीर जी चौपड़ा (शॉप), लुंकड़ो की पोल, भैरू बाजार से प्राप्त किए जा सकते हैं। फॉर्म वितरण का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए प्रवेश शुल्क निर्धारित है, जबकि फॉर्म शुल्क 20 रुपये प्रति फॉर्म रखा गया है। फॉर्म भरकर जमा कराने पर फॉर्म शुल्क को प्रवेश शुल्क में समायोजित किया जाएगा तथा शेष राशि ही देय होगी। पंजीकरण के साथ आधार कार्ड की प्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। फॉर्म प्राप्ति एवं जमा कराने का स्थल एक ही रहेगा।
इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक श्री जॉय सालेचा ने समाज के सभी भाई-बहनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाएं।