उत्तर प्रदेशदेशबस्तीशिक्षा

वन्दे मातरम एक ऐसा ध्येय वाक्य जिसने भारत को आजाद कराने के साथ देश को नई ऊर्जा दी-महेश शुक्ल

 बस्ती 13दिसम्बर।

*वन्दे मातरम एक ऐसा ध्येय वाक्य जिसने भारत को आजाद कराने के साथ देश को नई ऊर्जा दी-महेश शुक्ल*

आर्य समाज, आर्य वीर दल के द्वारा श्री महाजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहदावल रोड बस्ती में वन्दे मातरम् सामूहिक गान का आयोजन किया गया जिसमें ग्यारह विद्यालयों के लगभग एक हजार से अधिक विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ तत्पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थित जनसमुदाय को देश प्रेम का संदेश दिया गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य और संरक्षक जगदीश मिश्र द्वारा अतिथियों का ओम पट्टिका द्वारा स्वागत किया गया। आर्य वीर दल बस्ती के आर्य वीरों ने आसान स्तूप का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेश शुक्ल उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश ने कहा कि जब देश को बलिदान और परम पुरुषार्थ की आवश्यकता थी। गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी भारत माता का आर्तनाद देशवासियों को पुकार रहा था ऐसे समय वन्दे मातरम् गीत रचकर बंकिम चन्द्र चटर्जी ने देशवासियों के भीतर विदेशी शासन को उखाड़ फेंकने और देश के लिए सर्वस्व अर्पण की महाशक्ति प्रदान को। कार्यक्रम का संचालन करते हुए दिनेश आर्य प्रशिक्षक आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश ने सम्मिलित विद्यालयों के प्रबंधकों प्रधानाचार्यों को महेश शुक्ल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कराया। विशिष्ट अतिथि दुर्गेश सिंह राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश ने बच्चों को बताया कि वंदे मातरम क्रांतिकारियों को अंग्रेजों से लड़ने की शक्ति और देशवासियों का सहयोग की शक्ति देता था।ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने वन्दे मातरम का इतिहास बताते हुए देश के लिए आदर और समर्पण रखने का आह्वान किया।इस अवसर पर जगदीश मिश्र, आचार्य शैलेन्द्र आदि ने अपना विचार रखा। कार्यक्रम में श्री महाजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्वामी दयानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय, उमा पब्लिक स्कूल, पीएनजी पब्लिक स्कूल, सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल, ललिता शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, डी एन कॉन्वेंट स्कूल, नेहरू बल विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, संत नारायण पब्लिक स्कूल, ज्ञान सरोवर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चे सम्मिलित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप कौशलेंद्र मिश्र, से सी एल यादव, आदित्य यादव, अशोक कुमार मिश्र, अनिल पाण्डेय, कैलाश नाथ दुबे तेज प्रकाश सिंह शोभित सभासद, रविंद्र पासवान सभासद, विकास बरनवाल, आदित्य नारायण गिरी, महक मिश्रा, आर आर यादव, राजकुमार श्रीवास्तव, मनीष सिंह, स्वप्नल, ज्योति सोनी, अनीशा मिश्रा, दिनेश कुमार मौर्य, अनूप कुमार त्रिपाठी, अरविंद कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक लोगों ने अपना योगदान दिया।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button