LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर: बज्जू पुलिस ने 54 ग्राम स्मैक सहित युवक को गिरफ्तार किया

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 07 दिसंबर 2025 – पुलिस थाना बज्जू की टीम ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना बज्जू के अंतर्गत दिनांक 06.12.2025 की रात्रि को बज्जू कस्बा में कमल विश्नोई (21) पुत्र ओमप्रकाश विश्नोई, निवासी फूलासर बड़ा को 54 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक बीकानेर, श्री कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर, श्री बनवारी लाल मीणा आरपीएस के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही संपन्न हुई। स्थानीय वृताधिकारी, श्री संग्रामसिंह आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री जगदीश प्रसाद निरीक्षक तथा उप निरीक्षक श्री प्रेम सिंह और टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया।

गिरफ्तार कमल विश्नोई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और मामले की अनुसंधान प्रक्रिया जारी है।

पुलिस टीम में विशेष योगदान देने वाले कांस्टेबल श्री भगवानाराम को भी इस सफलता में अहम भूमिका निभाने के लिए सराहा गया। टीम में श्री प्रेम सिंह उप निरीक्षक, श्री भगवानाराम, श्री जोगेन्द्र, श्री रामकुमार और श्री किशनलाल कांस्टेबल शामिल थे।

पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में मादक पदार्थों की रोकथाम के प्रयासों को बल मिला है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button