रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मो० नं० 7376 32175
जनपद खीरी दिनांक 01.12.2025
*थाना पलिया पुलिस द्वारा 21 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद कर अभियुक्त हरदीप सिंह पुत्र स्व0 तेजा सिंह को गिरफ्तार किया गया*
पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में आज दिनांक 01.12.2025 को थाना पलिया पुलिस टीम द्वारा एक नफर अभियुक्त हरदीप सिंह पुत्र स्व0 तेजा सिंह निवासी ग्राम राघवपुरी थाना हजारा जनपद पीलीभीत को 21 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) व एक अदद मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार एवं बरामदगी के आधार पर थाना पलिया पर मु0अ0सं0 458/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
हरदीप सिंह पुत्र स्व0 तेजा सिंह निवासी ग्राम राघवपुरी थाना हजारा जनपद पीलीभीत उम्र करीब 24 वर्ष ।