उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षासोनभद्र
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में त्रिदिवसीय प्रांतीय वार्षिक निरीक्षण का प्रथम दिन संपन्न

ब्यूरो चीफ राम सुदीन, सोनभद्र
सोनभद्र (समाचार)
एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ककरी में आज 27 नवंबर 2025 को त्रिदिवसीय प्रांतीय वार्षिक निरीक्षण का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में किया गया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बारीनाथ, जौनपुर से पधारी हुई प्रांतीय वार्षिक निरीक्षण की टोली में मुख्य निरीक्षणकर्ता प्रधानाचार्य श्रीमान ज्ञान दत्त उपाध्याय जी, अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता श्रीमान यशवंत सिंह जी, भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता श्रीमान शशि प्रकाश जी, कार्यालय प्रमुख श्रीमान किशन श्रीवास्तव जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विद्यालय परिवार ने निरीक्षण दल का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का औपचारिक प्रारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी द्वारा अतिथियों के परिचय से हुआ। उन्होंने निरीक्षण टीम के अनुभव एवं मार्गदर्शन को विद्यालय के लिए प्रेरणादायी बताया।
वंदना सभा में मुख्य निरीक्षणकर्ता श्रीमान ज्ञान दत्त उपाध्याय जी ने छात्रों को स्व की अनुभूति का बोध कराते हुए स्वधर्म एवं स्वभाषा के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मचिंतन, आत्मअनुशासन और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रसिद्ध कविता “15 अगस्त का दिन कहता है, आज़ादी अभी अधूरी है” को दोहराते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रभाव, कर्तव्यपरायणता और सतत सुधार की भावना अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना, मूल अधिकारों और कर्तव्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए छात्रों को संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित किया।
निरीक्षण टोली ने विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों , कार्यालय शारीरिक शिक्षा और योग अभ्यास का अवलोकन किया।

Subscribe to my channel


