बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

3 अक्टूबर को विशाल निशुल्क हड्डी रोग जांच एवं परामर्श शिविर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल एवं महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 3 अक्टूबर 2026 को विशाल निशुल्क हड्डी रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मरीजों को हड्डी संबंधी विभिन्न रोगों की विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा जांच एवं परामर्श निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

खूबचंद महावीरचंद डागा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित महावीर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के मैनेजिंग ट्रस्टी शांतिलाल डागा ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि महावीर इंटरनेशनल के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य हड्डी रोग से संबंधित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना है।

महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने बताया कि शिविर में सरस्वती मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अहमदाबाद के विख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय बंग अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. विजय बंग द्वारा मरीजों की हड्डी संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया जाएगा।

संरक्षक पारसमल भंडारी ने बताया कि डॉ. विजय बंग द्वारा हड्डी रोग के क्षेत्र में किए गए उपचार एवं मरीजों से प्राप्त सुझावों को देखते हुए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर 3 अक्टूबर को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक न्यू डागा हॉस्पिटल, इंडस्ट्रियल एरिया, बालोतरा में आयोजित होगा।

शिविर की व्यवस्थाओं को लेकर महावीर इंटरनेशनल बालोतरा केंद्र के अध्यक्ष जवाहरलाल हुंडिया, जॉन चेयरमैन महेंद्र चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, पूर्व अध्यक्ष धर्मेश चोपड़ा, सचिव अशोक व्यास, उपाध्यक्ष गौतम दांती, कोषाध्यक्ष महावीर बोकडिया सहित संस्था के सदस्य एवं अस्पताल स्टाफ तैयारियों में जुटे हुए हैं।

आयोजकों ने हड्डी संबंधी समस्या से पीड़ित लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button