बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र द्वारा निःशुल्क भोजन व्यवस्था

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोंतरा । वीरा केंद्र बालोंतरा द्वारा निःशुल्क ज़रूरतमंद लोगो को भोजन कराया गया ।
महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र बालोतरा अध्यक्ष रेखा पी डोसी चोपड़ा ने बताया । अपेक्स द्वारा संचालित कार्यक्रम सभी का साथ ,सभी की सेवा के अन्तर्गत स्थानीय मन मोहन स्वीट होम के सामने इन्द्ररा रसोईघर में वीरा केंद्र सदस्यों द्वारा जरूरतमंद लोगो के लिए निःशुल्क भोजन व्यवस्था की गई । जिसमे मानव जीव दया समिति के अध्यक्ष हिरालाल प्रजापत का अहम योगदान रहा ।
वीरा केंद्र की पूर्व अध्यक्ष चन्द्रl बालड व जॉन सचिव प्रमिलl सालेचा उपाध्यक्ष संगीता भंशाली ने आगामी सेवाकार्य की जानकारी देते हुए बताया 1 ऑक्टुम्बर से 25 ऑक्टुम्बर तक कच्ची बस्तियो में व बीपीएल क्वाटर में खुशियों का बाज़ार कार्यक्रम रखा जाएगा जिसमे प्रत्येक आइटम मात्र 10 रुपये रखा जाएगा । कार्यक्रम का एक ही लक्ष्य है सभी का साथ ,सभी की मुस्कान । इस कार्यक्रम में जो भी अपना योगदान देना चाहता है वो महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र बालोतरा के सदस्य से सम्पर्क कर सकता है निशुल्क भोजन व्यवस्था कार्यक्रम में वीरा केंद्र अध्यक्ष रेखा पी डोसी चोपड़ा ,जॉन सचिव प्रमिला सालेचा,पूर्व अध्यक्ष चन्द्रl बालड , उपाध्यक्ष संगीता भंसाली ,
मानव जीव दया समिति के अध्यक्ष हिरालाल प्रजापत आदि सदस्य उपस्तिथ रहे ।

Subscribe to my channel


