बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बालोतरा वार्ड 18 में चुनावी सरगर्मी तेज, आप प्रत्याशी सतीश खीवसरा ने विकास और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मांगा समर्थन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। नगर परिषद चुनाव को लेकर बालोतरा में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। वार्ड संख्या 18, खेतेश्वर कॉलोनी, सिंहों का वास, पनघट रोड, मोती मार्केट एवं मुख्य बाजार क्षेत्र में भी चुनावी माहौल बनता नजर आ रहा है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के वार्ड संख्या 18 से प्रत्याशी सतीश खीवसरा ने वार्डवासियों से समर्थन और मतदान की अपील की है।
सतीश खीवसरा ने अपने चुनावी संदेश में कहा कि वे वार्ड में ईमानदार राजनीति, राजनीतिक बदलाव और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य वार्ड का विकास और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करवाना है।
प्रत्याशी ने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस बार चुनाव में अपने मत की ताकत का इस्तेमाल करते हुए उन्हें सेवा का अवसर दें। उन्होंने बताया कि ईवीएम में उनका बैलेट नंबर 02 है और उनका चुनाव चिन्ह झाड़ू है।
अपने चुनावी संदेश में खीवसरा ने कहा कि वार्डवासियों ने अब तक कांग्रेस और भाजपा दोनों को मौका दिया है, लेकिन उनके अनुसार वार्ड की अपेक्षित गति से विकास नहीं हो सका। उन्होंने मतदाताओं से इस बार आम आदमी पार्टी को भी मौका देने की अपील की।
उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी ने राजधानी दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव का दावा किया है। इसी तर्ज पर वार्ड में विकास कार्य करवाकर क्षेत्र की तस्वीर बदलने का प्रयास किया जाएगा।
सतीश खीवसरा ने मतदाताओं से चुनाव में मतदान से पहले प्रत्याशियों की योग्यता, कार्यक्षमता और वार्ड के प्रति उनकी सोच पर विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में वार्ड के विकास और बेहतर प्रतिनिधित्व के लिए सोच-समझकर मतदान किया जाना चाहिए।
सतीश खीवसरा
आम आदमी पार्टी प्रत्याशी
वार्ड संख्या 18, बालोतरा

Subscribe to my channel


